शरीर के हर अंग की अपनी अहमियत है और इसलिए उसकी सेहत खास है। प्रकृति में हर अंग के लिए विशेष फूड हैं जो उसकी जरूरतों को पूरा करते हैं। अपने भोजन में इन सुपर फूड को शामिल कीजिए। ये आपको सेहत की सर्वोच्चता पर ले जा सकते हैं-
दिल सेब और बेरीज़ धमनियों को साफ करने में सबसे ज्यादा सक्षम
दिल के लिए DASH डाइट सबसे बेहतर होती है। इसमें सब्जियां, फल और साबुत अनाज का संतुलन होता है। सेब और बेरीज भी फायदेमंद हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होता है। सेब के छिलके में शक्तिशाली फाइबर होता जो दिल से रक्त को पंप करने वाली धमनियों को साफ कर देता हैं। ये दिल को सेहतमंद बनाता है।
आंखें ब्रोकली से मिलता है ल्यूटिन जो
प्राकृतिक दृष्टि का अच्छा रक्षक ल्यूटिन एक ऐसा शक्तिशाली कैरोटीनॉयड है जिसे प्राकृतिक दृष्टि रक्षक कहा जाता है। यह आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली नीली रोशनी को फिल्टर करके रेटिना की रक्षा करता है। पालक, ब्रोकली और स्प्राउट्स में यह भरपूर होता है। रोजाना के भोजन में 50 से 60 ग्राम इन सब्जियों को खाना चाहिए।
दिमाग अलसी, सोयाबीन, राजमा में ओमेगा-3, दिमाग तेज होता है
सेहतमंद और तेज दिमाग के लिए भोजन में चिया सीड्स, अलसी, सोयाबीन, राजमा, सेल्मन, ट्यूना, सार्डिन मछली आदि को शामिल कीजिए। दरअसल इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता व है। मस्तिष्क का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा फैट से बना होता है। इसमें भी फैट का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा ओमेगा-3एस से बना होता है।
त्वचा
गाजर, टमाटर, कद्दू त्वचा के बैक्टीरिया को बाहर कर देते हैं
विटामिन ए ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारी त्वचा को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है। यह त्वचा के पीएच को बैलेंस रखता है। त्वचा से बैक्टीरिया को बाहर करता है। पीले और हरे रंग की सब्जियों में विटामिन ए खूब होता है। गाजर, कद्दू, टमाटर, पपीता को भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए।
हड्डियां हरिशयम का अच्छा स्रोत दूध और पत्तेदार सब्जियां
दूध और दूध से बने उत्पाद में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। साथ ही पत्तेदार हरी सब्जियों जैसे ब्रोकली, पत्ता गोभी, भिंडी, रागी आदि भी भोजन में जरूर शामिल करें। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन के भी पाया जाता है। अंडे भी फायदेमंद होते हैं।
लिवर प्याज, लहसुन बेहतर करते हैं लिवर के काम करने की क्षमता
यह शरीर का मास्टर फिल्टर है, जिसका काम खून को साफ करना, शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालना है। ऐसे फूड जिनमें सल्फर होता है, जैसे कि प्याज, लहसुन आदि, ये लिवर को बेहतर करते हैं। इसके अलावा खट्टे फल जैसे कि नीबू, संतरा में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड इसकी फिल्टर करने की क्षमता को बढ़ाता है।
किडनी
पत्तेदार सब्जियां विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालती हैं
किडनी का काम रक्त से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना है। साफ पानी किडनी के लिए सबसे जरूरी चीज है। हरी पत्तेदार सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल और फाइबर इसके काम को आसान बनाते हैं। सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन नाम का फाइबर इसके लिए बहुत फायदेमंद है।
खून खजूर, चुकंदर मांसपेशियों के टिशू तक ब्लड फ्लो को बढ़ाता है
गुड़, चना, ड्रमस्टिक और कमल ककड़ी आयरन के बहुत अच्छे स्रोत हैं। महत्वपूर्ण बात है कि आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन-सी बहुत जरूरी है। वहीं चुकंदर को यदि भोजन में शामिल किया जाए तो यह खून के लिए सुपर फूड की तरह है। इसमें बड़ी मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है जो मांसपेशियों के टिशू तक ब्लड फ्लो को बढ़ाता है।
मांसपेशियां सोयाबीन फायदेमंद, हाई प्रोटीन डाइट लें.
50 की उम्र के बाद हर साल 1 से 2% मसल्स मास कम हो जाता है। इसके लिए बींस बहुत फायदेमंद हैं। इनमें फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और प्लांट बेस्ड प्रोटीन और लो फैट होता है। टूना और सेलमन मछलियां फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि पॉली अनसेचुरेट फैट है।
No comments:
Post a Comment
SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT