कैंसर से दुनिया भर में हर साल एक करोड़ मौतें होती हैं। जबकि हार्ट अटैक से लगभग 1.8 करोड़ लोगों की जान जाती है। युवाओं में भी लगातार ये बीमारी बढ़ रही है। ऐसे में जानिए कि हम क्या करें कि ये बीमारियां हमें हो ही नहीं...सेहत के ये वो सूत्र हैं जो आपको कई बड़ी बीमारियों से बचाएंगे....
1. डायबिटीज
हर उम्र के लोग भोजन में सलाद जरूर शामिल करें
डायबिटीज की चिंताजनक बात यह है कि 50% मरीजों में लंबे समय तक इसके 'लक्षण नहीं दिखते। भोजन में अधिक मात्रा में दालें, सब्जियां, सलाद, हरी सब्जियां शामिल करें। क्योंकि इनमें प्रोटीन और फाइबर होता है जो इंसुलिन को सक्रिय रखने और ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी है। सप्ताह में 150 मिनट की एक्सरसाइज, खेलकूद जरूर करें।
2. दिल: ये है दिल की सेहत का गोल्ड़न फार्मूला हार्ट अटैक का खतरा 50 फीसदी तक घटता है
GRIST दिल की सेहत का अचूक सूत्र है। यह बहुत आसान है। यह क्या है और कैसे काम करता है, ऐसे समझिए-
Get fresh air यानी ताजी हवा लें:
ताजी हवा दिल की कार्य प्रणाली को बेहतर करती है। इसके लिए वॉक, ट्रैकिंग,बागवानी जैसे काम फायदेमंद हैं।
Remot sacrifice यानी रिमोट से दूरी: जो लोग रोज 4 घंटे से ज्यादा टीवी देखते हैं, उनमें हृदय रोग का खतरा अधिक होता है। इसलिए रिमोट से दूरी रखें।
Improve dental hygiene यानी दांतों की सेहत पर ध्यान दें : दांतों की खराब सेहत दिल को भी खतरे में डालती है मसूड़ों की बीमारी वाले बैक्टीरि हृदय रोग का खतरा भी पैदा करते हैं।
Superfoods are good यानी
फायदेमंद हैं सुपरफूड्सः हल्दी आंवला, चुकंदर, मखाना और मोटे अनाज , दिल के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें भोजन में जरूर शामिल करें।
Time your calories यानी कैलोरी वी का समय तय करें सूर्यास्त के बाद : क हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए रात में भारी भोजन से बचें।
3. कैंसर
फास्टफूड कम कीजिए,खतरा 30% तक घटेगा
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और पुरुषों में मुंह और फेफड़ों का कैंसर सर्वाधिक होता में है। कॉलन यानी आंत के कैंसर के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जो माताएं पर्याप्त ह मात्रा में स्तनपान कराती हैं उन्हें कैंसर की आशंका कम होती है। कॉलन कैंसर के बढ़ते मामलों का कारण भोजन में लगातार बढ़ता फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड भी है। • फास्ट फूड कम कर दिया जाए तो कैंसर के मामले 30% तक कम हो सकते हैं।
4. न्यूरो
महिलाएं रोज 20 मिनट सुबह की धूप में बिताएं
रीढ़ की हड्डी से जुड़ी न्यूरो की समस्या में महिलाओं को खतरा ज्यादा होता है। इसका कारण कैल्शियम की कमी से हड्डियों से जुड़ी बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस का ज्यादा होना है। खासकर मीनोपॉज के बाद। महिलाओं को 40 की उम्र के बाद पर्याप्त विटामिन डी और मिनरल्स का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। विटामिन के डी के लिए कम से रोज 20 से 25 मिनट सुबह की हल्की धूप में बिताना चाहिए
रनिंग सबसे आसान और बेस्ट एक्सरसाइज
रनिंग एक आसान एक्सरसाइज है, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। जो लोग जीवन भर दौड़ते हैं, 75 की उम्र में भी उनकी फिटनेस 25 साल की उम्र की तरह हो सकती है। यह आपकी पीठ, घुटनों और पाचन क्षमता को अच्छा रखती है। रनिंग से हार्ट अटैक का खतरा 30% और कैंसर का खतरा 23% तक घटता है।
5. बोन हेल्थ: हर मौसम में खट्टे फल खाएं, हड्डियां कमजोर नहीं होतीं
हड्डियां लिविंग टिशू हैं। यह नियमित रूप से टूटती और बनती रहती हैं। जब टूटने वाले टिशू की तुलना में नए टिशू का बनना कम हो जाता है तभी हड्डियां कमजोर होती हैं। लंबी सिटिंग के कारण भी नए टिशू बनना कम हो जाते हैं. और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों के लिए सबसे अच्छे होते हैं खट्टे फल। क्योंकि इनमें विटामिन सी होता है, जो हड्डियों के नुकसान को रोकने में मदद करता है।
6. किडनी
रात को आठ बजे के बाद भोजन से बचें
किडनी को होने वाले नुकसान के लिए तीन चीजें सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और स्मोकिंग । भोजन में नमक रोज एक चम्मच से ज्यादा मत लीजिए। क्योंकि खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक नमक भी होता है। नमक ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारणों में से एक है। रात 8 बजे के बाद भोजन मत कीजिए। क्योंकि हमारा मेटाबॉलिज्म शाम को छह बजे के बाद धीमा हो जाता है।
7. मोटापा
भोजन में आधा हिस्सा फल-सब्जियों का ही हो
मोटापा डायबिटीज, हाई बीपी, हृदय रोग, ■ स्ट्रोक, लिवर से जुड़ी समस्याओं सहित कुछ विशेष तरह के कैंसर का भी कारण है। इससे बचने के लिए अपने भोजन का 50% भाग फल और सब्जियां, 25% भाग कार्बोहाइड्रेट के रूप साबुत अनाज और 25% भाग प्रोटीन के रूप दूध, योगार्ट, चीज, दालें, नट्स आदि को रखें। एरोबिक कसरत जैसे कि दौड़ना, तेज चलना, तैराकी आदि से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।
No comments:
Post a Comment
SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT