रंगीन आहार से पोषण

 लाल फल-सब्ज़ी दिल के लिए


अध्ययन बताते हैं कि तरबूज, टमाटर, रास्पबेरी, गुलाबी अमरूद, लाल शिमला मिर्च, अनार, लाल पालक आदि फलों में लाइकोपीन और एंथोसायनिन होते हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। इनके सेवन से हार्ट अटैक का ख़तरा कम किया जा सकता है। टमाटर के नियमित सेवन से ख़राब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।


पीले या केसरिया फल और सब्जी 


आंखों के दोस्त


रंगी रंग के फल-सब्जी प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त करते  हैं ।  संतरा, गाजर, आम, खुबानी, कद्दू, हल्दी, करकंद, खट्टे फल, पीच, अनन्नास जैसे फलों में बीटा कैरोटीन काफ़ी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर  द्वारा विटामिन-ए में तब्दील कर दिया जाता इस विटामिन से त्वचा, दांत, हड्डियों की सेहत स्त रहने के साथ आंखों की रोशनी भी ठीक होती ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी में प्रकाशित रिपोर्ट  के अनुसार पीले रंग के फल प्रचुर मात्रा में खाने आंखों की सेहत दुरुस्त रहती है।


सफेद फल-सब्ज़ी घटाएं कोलेस्ट्रॉल


सेब, केले, नाशपाती, फूलगोभी, आलू जैसे सफ़ेद फलों में एंटीऑक्सीडेंट समृद्ध फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। इन फलों और सब्जियों में घुलनशील रेशे भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने बचाते हैं और स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं। इस श्रेणी में बहु गुणकारी लहसुन, मूली, प्याज और शलगम आदि भी शामिल हैं।


बैंगनी रंग के फल-सब्जी से लड़ने की ताक़त


अमेरिका में किए गए अध्ययन के अनुसार पर्पल अंगूर, पत्तागोभी, चुकंदर, प्लम, काली गाजर, बैंगन आदि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। 'द जर्नल ऑफ फर्माकोलोजिकल साइंस' में प्रकाशित भारतीय वैज्ञानिकों के अध्ययन के मुताबिक़ ज्ञामुन में एंटी डायबिटीक गुण और बैंगन में एंटी कैंसर क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो फ्री रैडिकल्स से लड़ने में सक्षम होता है। जामुन कम कैलोरी वाला होने के साथ ही जैम्बोलिन से युक्त होता है, जो इंसुलिन स्तर पर अच्छा असर डालता है।


हरे रंग से लिवर रहेगा स्वस्थ


लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोज हरे फल-सब्जी भोजन में शामिल करने चाहिए। ब्रॉकली, केल, पत्तागोभी, पालक, एवोकाडो, लैट्यूस, शतावरी, धनिया, सरसों, कीवी, हरा सेब आदि में भरपूर ग्लूकोसिनोलेट्स होते हैं जो लीवर द्वारा विषैले तत्व निकाल बाहर फेंकने की प्रक्रिया में मददगार होते हैं। ऐसी सब्ज़ियां नियमित रूप से खानी चाहिए।






No comments:

Post a Comment

SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT

निशा सैनी की सराहनीय पहल

बिजलीघर चौराहे पर निशा होम केयर के बैनर तले चलने वाली प्याऊ  पर निर्जल एकादशी पर मिल्क रोज की सेवाए दिन भर चली बिजलीघर चौराहे पर निशा ...