प्रेस नोट
"नर्सेज़ ने लम्बित मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन,
वाहन रैली के रूप में पहुँचे कलक्ट्रेट"
आज राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला शाखा अलवर द्वारा नर्सेज़ की लम्बित सत्रह सूत्रीय मांगो को लेकर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रेम पटेल व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री व चिकित्सा एंव स्वास्थ्य मंत्री के नाम अतरिक्त जिला कलेक्टर ( शहर) नवीन यादव को ज्ञापन प्रस्तुत किया ।
प्रातः 11 बजे कर्मचारी महासंघ के साथ आक्रोश वाहन रैली के रूप में दुपहिया वाहनों से कर्मचारी अस्पताल के सामने से अलवर शहर के मुख्य चौराहों से नारेबाज़ी करते हुए कलेक्ट्रेट महल चौक पहुँचे।
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में सभी ब्लॉक स्तर से ज्ञापन दिए गए,इसके पश्चात आज जिला स्तर पर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । यदि सरकार सकरात्मक रुख नही अपनाती है तो प्रदेश स्तर से नई रणनीति अपनाई जाएगी।
नर्सेज़ की मुख्य मांग:-
पृथक से नर्सिंग निदेशालय की स्थापना, चयनित वेतमान श्रृंखला में परिवर्तन,समयबद्ध पदोन्नति, प्राथमिक उपचार का अधिकार, सविंदकर्मिको के नियमतिकरण,सी एच ए की सेवा बहाली ,नर्सिंग ट्यूटर्स व ए एन एम ,एल एच वी का पदनाम परिवर्तन, नर्सिंग संस्थानों में आई एन सी मापदंड अनुसार पदों का सृजन,केंद्र के समान वेतन भत्ते,वित्तिय अनियमियताओ का निराकरण, महिला कार्मिको हेतु फेथ क्रेच की व्यवस्था,यूटीबी कार्मिको को सविंदा नियमो 2022 में शामिल करने, मरीज अधिभार के मद्देनजर पदों का सृजन,ड्रेस कोड परिवर्तन,नर्सिग स्टूडेंट्स के स्टाइफण्ड में बढ़ोतरी,निजी चिकित्सालय में कार्यरत कार्मिको को मापदंड अनुसार वेतन सहित सत्रह सूत्रीय मांगपत्र है।
आज वाहन रैली व ज्ञापन में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश महिवाल, सुदेश चौधरी, दलीप यादव,मनोज सिंह,राजेन्द्र चौधरी,अनिल सुरेला,दिनेश चावला, देवकीनंदन मीना,संजय गर्ग, सुखपाल वर्मा,राजेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष ए एन एम ,एल एच वी शीला यादव,योगेश गुर्जर,शशिपाल यादव,मुकेश मीना,बनवारी गुर्जर,सुरेंद्र नारंग, राजेन्द्र अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कोटकाशिम सुभाष यादव,राजकुमार यादव,सुरेंद्र सिंह,राजेश गुप्ता,कपिल खैरिया,जयप्रकाश मीना,गुंटर सिंह, हर्षपाल,राकेश सहित सैकड़ों नर्सेज़ उपस्थित थे।
सादर प्रकाशनार्थ


No comments:
Post a Comment
SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT