अमर शहीद भगत सिंह सर्किल का जीर्णोद्धार कार्य विधायक निधि से संपन्न हुआ। जिसका माननीय विधायक द्वारा आज उद्घाटन किया गया। जीर्णोद्धार के पश्चात जिस प्रकार प्रतिमा-स्थल खूबसूरत तरीके से निखर कर आया है। उसी प्रकार आज के कार्यक्रम में एक बहुत अच्छी बात जो हुई , वह सभी को बहुत प्यारी लगी।
प्रमोद मलिक जी के द्वारा इस स्थल को उद्घाटन करवाना, क्योंकि जिन्हें पता है वह तो जानते ही हैं लेकिन जिन्हें नहीं पता उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि प्रमोद मलिक जी वह शख्सियत हैं जिन्होने विगत 40 सालों से भगत सिंह जी की प्रतियोगिता कराकर भगत सिंह बलिदान समिति के रूप में भगत सिंह जी की विचारधारा को बच्चे बच्चे तक पहुंचाने का कार्य किया है। विधायक जी द्वारा यह सम्मान आपको देना एवं कार्य का शिलान्यास आपके द्वारा कराना वहां पर सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों को बहुत पसंद आया

No comments:
Post a Comment
SEND FEEDBACK AND SUGGESTION FOR IMPROVEMENT