LIC AGENT REGULATION 2017
Lic ciecular
Punjab national bank housing finance ltd fixed deposit
महात्मा गाँधी एक सोच
सुनो!! कान खोलकर...।।
#मोहन पैदा हुआ था, मोहन ही मरा हूँ। #महात्मा तुम्हारे बापों और दादो ने जबरन बना दिया। मुझे ना मुझे महात्मा बनना था, न #राष्ट्रपिता, न #राष्ट्रपति, न #प्रधानमंत्री ..। हां, तुम्हारे बड़े बूढों ने जो प्यार दिया था। जब वो "#बापू" कहते तो बड़ा भला लगता। लगता.. सब मेरे बच्चे हैं, मेरी जिम्मेदारी। हैं। जब सारा देश ही बापू कहने लगा, तो किसी ने उत्साह में राष्ट्रपिता कह डाला। मगर मैं तो मोहन था, मोहन ही रहा।
सुनो!! तुम्हारे बड़े बूढ़े मुझे नेता कहते थे। मगर मैने कोई चुनाव नही लड़ा, चुनावी तकरीर नही की। कोई वादा नही किया, कोई सब्सिडी नही बांटी। मैं तो घूमता था, दोनो हाथ पसारे.. मांगता था बस प्रेम, शांति और एकता।
बहुतों ने दिया, तो कुछ ने इन बढ़े हुए हाथों को झटक भी दिया। उन्हें इस फकीर से डर लगता था। प्रेम से डर लगता था, शांति से डर लगता था.. एकता से डर लगता था। उन्होंने लोगो को समझाया- नफरत करो.. तुम एक नही हो, ना कभी हो सकते हो। शांति झूठी है। लड़ो, आगे बढ़ो। मार डालो। जीत जाओ।
सुनो!! वो जीत गए। मुझे मार डाला। और टुकड़े कर दिए ...हिन्दुओ के, मुसलमानों के, देश के.. दिलो के। और वो जीतते गए है। साल दर साल, इंच इंच, कतरा कतरा.. धर्म का नाम लेकर, जाति की बात करके, गौरव का नशा पिलाकर वो तुम्हे मदहोश करते गए। वो जीत गए।
सुनो!! वो जीत गए.. मगर मैं नही हारा। मैं यहीं हूँ.. इस मिट्टी में घुला हुआ। वो रोज तुम्हे एक नया नशा देते है, और नशा फटते ही मैं याद आता हूँ। मैं तुम्हारी जागती आंखों का दुःस्वप्न हूँ। तुम हुंकार कर मुझे नकारते हो, उस नकार में ही स्वीकारते हो। तुम्हें यकीन ही नही होता कि मैं मर चुका हूँ, तो सहमकर फिर से गोलियां चलाते हो। आखिर हारकर .. मेरी समाधि पर सर झुकाए खड़े हो जाते हो।
सुनो ,कान खोलकर। न तो तुम्हारी इज्जत से महात्मा बना था, न तुम्हारी इज्जत से कोई महात्मा बन सकता है। असल तो ये है, जिसे तुम्हारी इज्जत हासिल हो.. वो महात्मा हो ही नही सकता।
तो कान खोल कर सुन लो। तुमको, और तुम्हारे बाप को पीले चावल भेजकर राजघाट नही बुलाता। श्रद्धा से भरी अंजुली न हो, तो श्रद्धांजली लेकर आना भी मत। मोहनदास करमचंद गांधी का नाम तुम्हारी इज्जत का मोहताज नही है।
" गांधी होने में 'एक 'उम्र' लगती है,
गोडसे तो 'एक 'पल' में हुआ जा सकता है...!!"
बापू के जन्मदिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन ।
🙏🙏🌹🌹
निशा सैनी की सराहनीय पहल
बिजलीघर चौराहे पर निशा होम केयर के बैनर तले चलने वाली प्याऊ पर निर्जल एकादशी पर मिल्क रोज की सेवाए दिन भर चली बिजलीघर चौराहे पर निशा ...
-
अलवार के समाजसेवी निशा सैनी को ‘आयडियल इंडियन अवार्ड-२०२३’ पुरस्कार एडीएम सिटी उत्तम सिंह शेखावत जी और एसपी आनंद शर्मा जी ने किया अभ...
-
पुरषार्थी समाज अलवर का प्रतिभा सम्मान समारोह सादर प्रकाशनार्थ ! *पुरुषार्थी समिति जिला अलवर के प्रतिभावान सम्मान समारोह में समाज की 2...
.png)
.jpeg)
.png)
